नारियल तेल के सेवन से शरीर को होते हैं ये चमत्कारी फायदे

नारियल तेल के सेवन से शरीर को होते हैं ये चमत्कारी फायदे

सेहतराग टीम

नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। नारियल तेल शरीर से जुडी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। सामान्य तौर पर नारियल तेल का प्रयोग त्वचा या बालों के लिए करते हैं, लेकिन दक्षिण भारत में नारियल तेल का प्रयोग खान बनाने के लिए किया जाता है। वैसे नारियल तेल पर कई शोध हो चुके हैं। जिसमें इसके गुणों व फायदों के बारे में पता चला है। यह तेल वजन घटाने, पाचन में सुधार, हड्डियों को मजबूत करने और दिमाग को चुस्त-दुरुस्त बनाने में मदद करता है। वहीं बॉलीवुड शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के फिट स्वास्थ्य का राज नारियल का तेल ही है। आज हम इस आलेख में नारियल तेल के सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

नारियल तेल के गुण-

वजन घटाने में सहायक:

अध्ययनों से पता चला है कि इसमें मौजूद मीडियम चेन फैटी एसिड सीधा लीवर में जाकर ऊर्जा प्रदान करता है। ये खून में घुलकर शरीर में वसा की तरह जमा नहीं होता है। इसका मतलब यह हुआ कि शरीर में इस तेल को वसा की तरह जमा होने और वजन बढ़ाने का अवसर नहीं मिलता है। यह आपको तुरंत ऊर्जा देता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और कैलोरी की खपत करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

हड्डियों की सेहत:

नारियल का तेल शरीर की क्षमता को बढ़ाता है, ताकि वह कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज लवणों की खपत कर सके, जो हमारी हड्डियों का मुख्य तत्व है। अध्ययनों से पता चला है कि यह हड्डियों के ऑक्सीडेटिव तनाव को घटाता है, ताकि उनकी बनावट को कोई हानि न हो।

दिमाग की क्षमता को बढ़ाना:

अध्ययनों से पता चला है कि अल्जाइमर के रोगियों में नारियल के तेल के सेवन से कीटोन बॉडीज बढ़ती है और संज्ञान संबंधी क्षति में भी सुधार होता है।

त्वचा व बाल:

नारियल के तेल को हमेशा त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। यह सर्दियों के मौसम में शरीर को नमी प्रदान करता है। जब पहले बाजार में महंगी क्रीम वगैरह सौंदर्य प्रसाधन नहीं होते थे तो इसके प्रयोग से ही त्वचा से त्वचा की खोई नमी वापस ले जाती थी। इसमें मौजूद मीडियम चेन फैटी एसिड शुष्क त्वचा को मुलायम बनता है। कैपरिक,कैपरीलिक और लॉरिक एसिड में संक्रमण तथा कीटाणुरोधी गन पाए जाते हैं, जिससे त्वचा संबंधी रोगों में भी सुधार होते देखा गया है।

मधुमेह रोगियों के लिए उपयुक्त:

मीडियम चेन फैटी एसिड शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियमित बनाए रखते हैं तथा इंसुलिन के स्राव को रोकते हैं। इस तरह ब्लड ग्लूकोज का बेहतर उपयोग हो जाता है।

पाचन में सुधार:

नारियल के तेल के एसिड बहुत जल्दी हजम होते हैं। यह पाचन संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाता है। जैसे- पेट के अल्सर, मल संबंधी रोग, गैस व कब्ज आदि। नारियल का तेल हानिकारक बैक्टीरिया को मारता हैऔर इस तरह पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है।

तनाव में कमी:

हममें से अनेक ने इसका अनुभव किया होगा। जब भी हम थककर बाहर आते थे तो माँ नारियल के तेल से सिर की मालिश कर देती थी। इससे हमारे तनाव का स्तर नीचे आ जाता था और गहरी नींद आती थी।

वहीं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं कि 'मैं मंगलौर से हूं, इसलिए बचपन से नारियल के तेल पर पली हूं। अगर आपको खाना पकाते समय नारियल के तेल की गंध पसंद नहीं है तो आप कोल्ड-प्रेस्ट वैरायटी का तेल लें। उसमें आपको सामान्य नारियल तेल वाली गंध नहीं आएगी।

(यह आलेख शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की किताब द ग्रेट इंडियन डाइट से साभार लिया गया है)

 

इसे भी पढ़ें-

थाई चिली पनीर: बेहद स्‍वादिष्‍ट है बिना मसाले वाली ये सब्‍जी

कच्‍चा हो या पका, हर तरह से लाभ देता है ये फल

दस में से छह बीमारियां आपके भोजन से जुड़ी हैं

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।